Dahi Vada- Dahi Bhalla-Dahi pakodi Recipe, इस lock down में मार्किट से भी अच्छा दही वडा घर में बनाएं


Dahi Vada- Dahi Bhalla-Dahi pakodi Recipe

https://youtu.be/RXeSGY5yFZ8

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dahi Vada

Dahi-1kg urad daal-250 gram sendha namak-2spn white salt-1spn sugar-2spn roast jeera black paper powder-1 spn roast chilli flack oil-500gram water-2glass serving;- imli ki chatni and hari chatni and cumin powder • दही – 1किलो ग्राम • उड़द दाल – 250ग्राम • सेंधा नमक – 2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)दही के लिए • सफेद नमक – 1 छोटी चम्मच(वरो के लिए) • चीनी – 2 छोटी चम्मच • भुना जीरा और काली मिर्च पावडर – 1 छोटी चम्मच • भुना लाल मिर्च पाउडर –1 छोटी चम्मच • तेल – 500 ग्राम(तलने के लिए) • पानी – 2 गलास(दही में डालने के लिए) विधि - How to Make Dahi Vada सबसे पहले उड़द दाल को अच्छी तरह धो लें, फिर 6 घंटे भिगो के रखे. उसके बाद उड़द डाल को दरदरा पीस लें,फिर अच्छी तरह 5 मिनट तक फेंट लें.उसके बाद सफेद नमक मिला के फेंट लें. इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करें. फिर पिसे हुए मिश्रण से थोड़ा मिश्रण लेके गोल आकार देते हुए कढाई में डाल दीजिये और एक बार में 4-5 वरेआ जाएं उतने बनाकर कढ़ाई में डाल दीजिये. वरो को पलट पलट कर ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर तलिए. सेंकने के बाद बड़ों को कढ़ाई से निकाल लीजिए. बचे हुए वड़े भी इसी तरह तलकर बना लीजिए. तैयार वड़ों को पानी में डालकर 3 मिनट तक डुबाकर रखिए. फिर सारे वारो को पानी से निकाल कर निचोड़ लीजिए. इसके बाद दही में सेंधा नमक, चीनी, भुना जीरा,कली मिर्च पाउडर, कुटा हुआ लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें. फिर उसके बाद पानी मिलाएं, और सारे नीचोड़े हुए वरों को दही में डाल दें. उसके बाद 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. दही बड़ा (Dahi Vada) तैयार है. दही बड़ों को प्याले में लगा लीजिये. थोड़ा सा भुना हुआ जीरा ऊपर से डालकर,हरी चटनी और इमली की चटनी से सजाइये. स्वादिष्ट दही बड़े खाने के समय परोसिये और खाइये.

Comments

Popular posts from this blog

Mutton Shami kabab Recipe,झटपट बनाएं मटन शामी कबाब ,مٹن شمی کباب # Bakreed Special#Delicious # Easy

Meehti boondi, Independence day special,मीठी बूंदी इस तरह से बनाइए कभीआप कि बूंदी खराब नही होगी,